फोलोअप- स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंदा, एक की मौत
फोलोअप- स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंदा, एक की मौत फोलोअप- स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंदा, एक की मौतफोलोअप- स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंदा,

मनिहारी, नि स शनिवार की रात नारायणपुर पूर्णिया-फोरलेन सड़क के नारायणपुर बौलिया गुमटी के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को रौंद डाला। जिसमे 32 वर्षीय गोपाल मुर्मू की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। अन्य चार लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कालेज कटिहार में चल रहा है। घायलों में मो अफरोज पूर्णिया, रंजीत कुमार,दीनबंधु तल्लु मुर्मू वाणीपुर के रहने वाले हैं। घटना शनिवार की 11.30 बजे के आस पास की है। सूचना पर पहुंची मनिहारी थाने की पुलिस ने स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया। जबकि चालक फरार है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि इस मामले में स्कॉर्पियों चालक की पहचान की जा रही है।
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क किनारे ट्रैक्टर का बना रहे थे पंचर, हुआ हादसा घायलों ने बताया कि मृतक गोपाल मुर्मू सहित सभी लोग ट्रेक्टर से धान लेकर वाणीपुर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ट्रेक्टर का टायर पंचर हो गया। सभी लोग नारायणपुर बौलिया गुमटी के पास सड़क किनारे ट्रेक्टर के टायर का पंचर बनवा रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सभी को रौंद डाला। जिसमें गोपाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया शबनम कुमारी,पैक्स अध्यक्ष ललन यादव मृतक के परिजनों ढांढस जताया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल इस घटना की सूचना पर गोपाल मुर्मू के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। सबों ने बताया कि वे काम से लौट रहे थे। रात में उनका इंतजार कर रहे थे। तभी यह सूचना मिली कि सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी है। पैक्स अध्यक्ष ललन ने बताया कि मृतक सहित तीन घायल मनोहरपुर पंचायत के वाणीपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मृतक आदिवासी समुदाय के अति गरीब असहाय मजदूर थे। उन्होंने जिलाधिकारी से मृतक के परिजनो को सरकारी मुआवजा तथा घायलों को सरकारी स्तर पर सहयोग कराने का मांग किया है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि घटना स्थल से स्कॉर्पियो का चालक घटना स्थल से फरार हो गया है। स्कार्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।