आधी आबादी को हक व सम्मान की लड़ाई रहेगी जारी
आधी आबादी को हक व सम्मान की लड़ाई रहेगी जारीआधी आबादी को हक व सम्मान की लड़ाई रहेगी जारीआधी आबादी को हक व सम्मान की लड़ाई रहेगी जारीआधी आबादी को हक व सम्

खगड़िया। एक प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी जुमला बोलकर वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है, बल्कि आधी आबादी को मिले पूरा हक के लिए सम्मान और संघर्ष की लड़ाई लड़ती है। माई बहिन मान योजना से अधिक से अधिक महिलाओं को जुड़ने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर ने बुधवार को शहर के कई वार्डो का दौरा कर उत्सुकता को बढ़ायी। इधर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रौशन चन्द्रवंशी ने कहा कि माई बहिन मान योजना महिलाओं के लिए लाभकारी योजना है। भाजपा के बूथ सशक्तीकरण की समीक्षा, विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा खगड़िया, नगर संवाददाता। खगड़िया ग्रामीण उत्तरी में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बुधवार को एक समीक्षा बैठक की गई।
इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि एवं मंडल प्रभारी जितेंद्र यादव ने बुधवार को बताया कि बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा एवं बूथ की समीक्षा की गई। वहंी पन्ना प्रमुख बनने पर भी चर्चा करते हुए बचे हुए कार्यों को जल्द पूरा करने की बात कही। इस दौरान खगड़िया ग्रामीण उत्तरी मंडल के अध्यक्ष संजय ठाकुर, मंडल महामंत्री डॉ सुमन एवं गौतम मंडल, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, तारिणी प्रसाद, अशोक कुमार, अजीत कुमार, गौतम कुमार आदि ने भी अपने-अपने शक्ति केंद्र कमेटी की सत्यापन एवं समीक्षा की। वहीं सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम भी बूथ पर हर घर अभियान के तहत केंद्र सरकार की चलाए जाने की बात कही। कहा कि जन कल्याणकारी योजना को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। फोटो: 21 कैप्शन: भाजपा के खगड़िया ग्रामीण उत्तर की बैठक के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।