Grand Kalash Yatra Marks Two-Day Ramdhuni Mahayagya in Maheshkhunt जिले के बेलदौर व महेशखूंट में निकाली गई भव्य कलशयात्रा, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsGrand Kalash Yatra Marks Two-Day Ramdhuni Mahayagya in Maheshkhunt

जिले के बेलदौर व महेशखूंट में निकाली गई भव्य कलशयात्रा

महेशखूंट में शुक्रवार को दो दिवसीय रामध्वुनी महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 251 कन्या कुंवारी और विवाहित महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा ने विभिन्न स्थानों से होते हुए यज्ञ स्थल...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSat, 7 June 2025 03:19 AM
share Share
Follow Us on
जिले के बेलदौर व महेशखूंट में निकाली गई भव्य कलशयात्रा

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पकरैल पंचायत के कामतटोल पकरैल में दो दिवसीय रामध्वुनी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। पुरोहित के द्वारा मां दुर्गा मंदिर परिसर पकरैल में कलश में वैदिक मंत्रोच्चार कर के गंगा जल भरा गया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर गांधीचौक,गफुरटोला,बदिया होते हुए जगदेव मुनि टोला,घनश्याम नगर चन्द्रवंशीनगर होते हुए पटेल नगर भर्रा, सिरनिया टोल, शादीपुर, विद्यार्थी टोल, बिन्दटोली, उदयपुर,माधवपुर होकर यज्ञ स्थल पर पहुंचा। कलश यात्रा में करीब 251 कन्या कुंवारी तथा विवाहित महिलाओं ने भाग लिया। कलशयात्रामें जगह-जगह पर पेयजल व पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गयी थी। श्रद्धालुओं के आस्था को कड़ाके की धुप व तपती धरती भी डिगा नही पाऐ।

खाली पांव पैदल करीब पांच किलोमीटर की सफर करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। व्यवस्थापक अशोक पासवान ने बताया की छह से आठ जुन तक आयोजित 48 घंटे की रामधुनी महायज्ञ में आधा दर्जन मंडली भाग ले रहे। मौके पर सरपंच डा प्रमोद कुमार सिंह पुर्व पैक्स अध्यक्ष भगवान यादव पूर्व मुखिया अमित कुमार सिंह पुर्व उपमुखिया मनोज कुमार शर्मा, स्वच्छता पर्यवेक्षक रविशंकर कुमार उपेन्द्र यादव, रामसकल शर्मा, इन्दल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार पासवान,ढोरो पासवान,यशवीर कुमार, सुरेश यादव मतबाला, संतोष कुमार, बबलू शर्मा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।