Chhote Sarkar will drive a Land Cruiser worth 3 crores another expensive car in Anant Singh car collection 3 करोड़ की लैंड क्रूजर से चलेंगे 'छोटे सरकार', अनंत सिंह के कार कलेक्शन में एक और महंगी गाड़ी, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChhote Sarkar will drive a Land Cruiser worth 3 crores another expensive car in Anant Singh car collection

3 करोड़ की लैंड क्रूजर से चलेंगे 'छोटे सरकार', अनंत सिंह के कार कलेक्शन में एक और महंगी गाड़ी

मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह भले ही बेऊर जेल में हों, लेकिन उनके कार कलेक्शन में एक और महंगी गाड़ी शामिल हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित 3 करोड़ की लैंड क्रूजर उनके जन्मदिन के मौके पर खरीदी गई। जिसकी पटना में बड़हिया मंदिर में पूजा-अर्

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSun, 15 June 2025 06:43 PM
share Share
Follow Us on
3 करोड़ की लैंड क्रूजर से चलेंगे 'छोटे सरकार', अनंत सिंह के कार कलेक्शन में एक और महंगी गाड़ी

मोकामा से पूर्व विधायक और 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह भले ही बेऊर जेल में हो। लेकिन इस बीच उनके गाड़ियों के काफिले में लैंड क्रूजर जेडएक्स शामिल हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाड़ी की कीमत 2.5 से 3 करोड़ बताई जा रही है। जो दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद गाड़ी की जगदंबा मंदिर में पूजा की गई। सफेद रंग की लैंड क्रूजर अब पूर्व विधायक के आवास पर खड़ी है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले अनंत सिंह का जन्मदिन था। इसी मौके पर ये गाड़ी खरीदी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और आकाश अंबानी के पास ये गाड़ी है।

लैंड क्रूजर जेडएक्स गाड़ी अपने पावर, सेफ्टी और लग्जरी के लिए जानी जाती है। ये गाड़ी देश की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में शुमार है। कहा तो ये भी जाता है कि इस गाड़ी को न तो बम, न गोली, न ही रॉकेट लॉन्चर और न ही कोई हैंड ग्रेनेड नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। अनंत सिंह के कार कलेक्शन में अब सफेद रंग की लैंड क्रूजर भी शामिल हो गई है। हालांकि पहले से उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

ये भी पढ़ें:पप्पू यादव को बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट, गोली-बम बेअसर रहेगा, मिली थी धमकी

अनंत सिंह अपने शौक को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। जब वो घोड़ा-बग्‍गी लेकर वि‍धानसभा पहुंच गए थे। बग्गी के इस्तेमाल पर अनंत सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि इसमें पेट्रोल की जरूरत नहीं होती है। आपको बता दें 2005 चुनाव में जदयू के टिकट पर अनंत सिंह को मोकामा से उम्मीदवार बने। उन्होंने लोजपा के नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह को हराकर जीत हासिल की। 2010 में भी जेडीयू प्रत्याशी के तौर पर जीते।

2015 में मोकामा से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की। 2020 के चुनाव में अनंत सिंह जेल में बंद होते हुए भी राजद प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए और चुनाव जीते। लेकिन घर में एके-47 रखने के मामले में अनंत सिंह जेल चले गए। 21 जून 2022 को उन्हें इस मामले में पटना एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई। उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें:मोकामा का टिकट हमारे पास, 20 दिन में जेल से… शादी में पैरोल पर अनंत सिंह का दावा
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह पर गोली चलवाने वाले विवेका पहलवान की मौत, गैंगवार में गिरी थीं लाशें
ये भी पढ़ें:बाहुबली अनंत सिंह को राहत, पंचमहला कांड के एक केस में बेल; अभी जेल मे ही रहेंगे

इससे पहले पूर्णिया के बाहुबली सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को उनके एक मित्र ने बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर कार गिफ्ट की थी। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर उसके गैंग के लोगों ने पप्पू यादव को फोन करके मारने की धमकी दी थी। पप्पू यादव ने मुंबई में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि सरकार अगर इजाजत दे तो वो दो टके के क्रिमिनल लॉरेंस बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को खत्म कर देंगे।

इसके बाद पप्पू यादव को फोन पर माफी मांगने नहीं तो नतीजे भुगतने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद उनके एक मित्र प्रकाश ने बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर भेंट के तौर पर दी थी।