Mahatma Buddha Jayanti Harmony March and Gathering Celebrated महात्मा बुद्ध की जयंती पर निकाला सद्भावना मार्च, की सभा, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsMahatma Buddha Jayanti Harmony March and Gathering Celebrated

महात्मा बुद्ध की जयंती पर निकाला सद्भावना मार्च, की सभा

महात्मा बुद्ध की जयंती पर निकाला सद्भावना मार्च, की सभामहात्मा बुद्ध की जयंती पर निकाला सद्भावना मार्च, की सभामहात्मा बुद्ध की जयंती पर निकाला सद्भावन

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याTue, 13 May 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
महात्मा बुद्ध की जयंती पर निकाला सद्भावना मार्च, की सभा

महात्मा बुद्ध की जयंती पर निकाला सद्भावना मार्च, की सभा महात्मा बुद्ध की जयंती पर निकाला सद्भावना मार्च, की सभा खगड़िया। एक प्रतिनिधि कारवां ए मोहब्बत एवं देश बचाओ अभियान के बैनर तले महात्मा बुद्ध के 2587 वीं जयंती के अवसर पर सद्भावना मार्च निकाल कर रेलवे जंक्शन परिसर में सद्भावना सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महात्मा बुद्ध के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि किया गया एवं महात्मा बुद्ध की जय का जयकारा किया गया। कार्यक्रम में वसुधैव कुटुंबकम, अप्प दीपो भव, विश्व शांति, सत्य अहिंसा एवं आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव, सामाजिक सौहार्द व इंद्रधनुषी तहजीब का नारा बुलंद किया गया।

अभियान के संयोजक चंद्रशेखर मंडल ने कहा कि बुद्धम शरणम गच्छामि के संकल्प के साथ बुद्ध के रास्ते ही समाजवादी विकास संभव है। इस मौके पर अभियान के संयुक्त सचिव सोनू कुमार, सतीश कुमार , प्रवक्ता मुरली रविदास, संयुक्त सचिव कालेश्वर ठाकुर, हौची मिन कुमार, कम्युनिस्ट नेता सच्चीदा सिंह, मोहम्मद मुख्तार आलम, अमर पासवान, जनमेजय कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।