क़ई हत्या की घटनाओं के लिए चर्चित रहा है पसराहा थाना क्षेत्र
खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में कई हत्या की घटनाएं हुई हैं, जिससे क्षेत्र की शांति भंग हो गई है। इनमें प्रमुख हत्याएं राजद नेता साकेत सिंह गुड्डु और ब्यूटी पार्लर संचालिका की हैं।...

खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम जिले का पसराहा थाना क्षेत्र अमूमन शांति शिक्षा और प्रगति के लिए जाना जाता था। पर, हाल के दिनों में न जाने किसकी नजर लगी कि पसराहा थाना क्षेत्र कई हत्या की घटनाओं के लिए चर्चित हो गया। एक साल पूर्व ही पसराहा में मुखिया सुशीला सम्पत्त के पुत्र राजद नेता साकेत सिंह गुड्डु की हत्या गोली से भूनकर उसके घर से महज दो हजार गज की दूरी पर कर दी गई। वही बन्देहरा मुखिया पति राजेश रंजन उर्फ पप्पू भगत की हत्या भागलपुर में गोलियों भूनकर कर दी गई। इसके बाद बंदेहरा में ही स्कॉर्पियो चालक छोटू कुमार की हत्या गोली मारकर कर दी गई। हाल के दिनों में पसराहा में ही एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र के बंदेहरा गांव में अमृत यादव की हत्या के अलावा एक साल पूर्व ही महद्दीपुर की सुलेखा देवी, सोनडीहा के सेवानिवृत्त रेलकर्मी महेंद्र सिंह की,महद्दीपुर बाजार में दिनदहाड़े गोली मारकर इरशाद अली की हत्या की गुत्थी सुलझ भी नही पाई थी कि मंगलवार शाम सहेंद्र सिंह की हत्या ने लोगो को हिलाकर रख दिया है। हद तो तब हो गई जब लोगों की हिफाजत के लिए तैनात पुलिसवालों को ही गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। मंगलवार शाम सहेन्द्र सिंह की हत्या बाद घटना स्थल पर पहुंचे पसराहा थानाध्यक्ष पर जिस तरह से फायरिंग हुई और वे घायल हो गए। लोगों में चर्चा जोरों पर है कि जब पसराहा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुरक्षित नही है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेंगे? शायद कहीं न कही इसी कारण पसराहा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।