चौथम : बदलाघाट सड़क में लग रहा जाम, लोग परेशान
चौथम के बदलाघाट-करुआमोड़ सड़क पर जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। जाम के कारण यात्रियों और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल...

चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलाघाट-करुआमोड़ सड़क में इनदिनों लोगों को जाम की समस्या से ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। वही इस ओर कोई अधिकारिक ठोस पहल नहंी होने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने बताया जाम रहने के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। यहाँ जाम लगना आम बात है। बताया जाता है कि बदला घाट में रैक प्वाइंट खोला गया है। इसी को लेकर आये दिन बदला-करुआ सडक के ब्रह्मा गाँव के समीप जाम लगा रहता है। जिसके कारण कई लोगों का ट्रेन छूट जा रहा है।
कई लोग का समय पर इलाज के लिए नहीं पहुँच पा रहे है। जाम की समस्या से लोग परेशान है। चार दिन पहले कई घंटों तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। करुआ निवासी राजीव कुमार, सौरव कुमार, रंजीत कुमार, नवटोलिया निवासी संजय कुमार, पिपरा निवासी सन्नी कुमार, गोविन्द कुमार, गौरव कुमार, अमोल सहित कई यात्रियों ने बताया की हम लोग अपने परिवार के साथ सहरसा जा रहे है। लेकिन जाम के कारण हमारी गाडी छूट गई। जिसके कारण वापस घर जाना पर रहा है। उन्होंने बताया की धर्मकांटा के समीप जाम लगना आम बात हो गई है। जिसके कारण ब्रह्मा से बदला जाने में लोगों को घंटो तक इंतजार करना पड़ता है। सडक के एक साइड ट्रक और ट्रैक्टर लगा रहता है। जिस पर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय अजय कुमार, आनंद कुमार आदि ने बताया की जाम के कारण एंबुलेंस को भी जाने का रास्ता नहीं मिलता है। जिसके कारण चौथम सीएचसी तक पहुंचने में मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। इस पर गंभीर पहल करने की जरूरत है। बोले जिप सदस्य जाम की समस्या से निजात को लेकर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। जिससे आमलोगों की समस्या का समाधान हो सके। प्रवीण कुमार, जिप सदस्य, चौथम।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।