शहर में दौड़ रही दो पिंक बस, रोजाना 200 महिलाएं कर रही सफर
-फोटो : 52: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दो पिंक बसों के शहर में चयनित विभिन्न स्थानों पर आवाजाही शुरू होने से महिल

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दो पिंक बसों के शहर में चयनित विभिन्न स्थानों पर आवाजाही शुरू होने से महिला यात्री उत्साहित हैं। सस्ता, सुरक्षित, सुलभ और हाइटेक सुविधायुक्त यात्रा से पिंक बस पर महिलाओं के सफर करने का क्रेज बढ़ गया है। सुबह छह बजे से पिंक बस में महिला सवार होकर अपने अपने गंतव्य स्थान तक जाती हैं। पिंक बस में सवारी करने के लिए महिलाओं में उत्साह चरम पर देखा गया। रोजाना पिंक बस पर लगभग 150 से 200 महिला यात्री सफर करती है। हालांकि कई महिलाओं के साथ पुरुष सदस्य रहने के कारण वह पिंक बस पर सफर नहीं कर पाती है।
इसके वावजूद हर महिला यात्री को पिंक बस पर सफर करने का शौक रहता है। पिंक बस में 21 सीट महिलाओं के बैठने के लिए निर्धारित की गयी है। पिंक बस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। पिंक बस में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम एवं पैनिक बटन से लैस है। इमरजेंसी होने पर इसका उपयोग कर परेशानी से बचा जा सकता है। इसके अलावा पिंक बस में सीसीटीवी कैमरे भी हैं। अकास्मिक स्थिति में मेडिकल सुविधा के लिए बस में फर्स्ट एड बॉक्स भी है। बस में रुट चार्ट, किराया, इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर चिपकाया गया है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तुरंत संबंधित नंबर पर फोन किया जा सकता है। पिंक बस में आरामदायक सीट, सीट बेल्ट, सीट के नीचे फोन चार्ज करने के लिए चार्जर, ओटोमेटिक गेट,माइकिंग सिस्टम सहित कई हाइटेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। पिंक बस में किराया काफी कम होने से यात्रा काफी सस्ता हो गया है। -बोली महिला यात्री : -पिंक बस में सवारी कर रही पिंकी कुमारी,रानी कुमारी,प्रियंका देवी, रंजना कुमारी, रेणु देवी,अंजू देवी ने बताया कि पिंक बस चलने से महिलाओं को सस्ता एवं सुलभ यात्रा सुनिश्चित हो गई है। कामकाजी महिलाओं को अपने गंतव्य स्थान जाने में अब परेशानी नहीं होती है। महिला कंडक्टर एक-एक सीट पर जाकर अच्छी व्यवहार के साथ किराया वसूल करती हैं। महिलाओं ने बताया कि महिला कंडक्टर के रहने से महिलाओं को कोई भी परेशानी नहीं होती है। -बोले अधिकारी : -बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ आनंद ने बताया कि पिंक बस सेवा से महिलाओं एवं छात्राओं के लिए समर्पित है। दोनों बस में लगभग रोजाना 150 से 200 महिला यात्री सफर करती हैं। दो पिंक बस की अलग-अलग निर्धारित रुट पर चलाई जा रही है। दोनों पिंक बस में महिला कंडक्टर संवाहक निर्धारित किराया वसूल करती है। -इन रूटों पर चल रही बसें : -हरदा से कसबा जाने वाली पिंक बस हरदा, पोलीटेक्निक चौक,बस स्टैंड , महिला कालेज,गिरजा चौक, पंचमुखी मंदिर, रामबाग,कसबा तक जाएगी जबकि दूसरी पिंक बस हरदा, पोलीटेक्निक चौक,बस स्टैंड, महिला कालेज, गिरजा चौक, लाइन बाजार, कटिहार मोड़, गुलाब बाग,बैलोरी होकर रानीपतरा तक जाएगी। इस रुट का किराया भी निर्धारित है। -कहां से कहां तक कितना किराया : -बस स्टैंड से महिला कालेज का भाड़ा 8 रुपए, महिला कालेज से गिरिजा चौक 8 रुपए, गिरिजा चौक से पंचमुखी मंदिर 8 रुपए, पंचमुखी मंदिर से रामबाग चौक 10 रुपए, बस स्टैंड से रामबाग चौक 12 रुपए, गिरिजा चौक से रामबाग चौक 10 रुपए, बस स्टैंड से कसबा 15 रुपए, गिरिजा चौक से कसबा 12 रुपए,हरदा से गिरिजा चौक 15 रुपए,हरदा से रामबाग चौक 17 रुपए,हरदा से कसबा 31 रुपए, गिरिजा चौक से लाइन बाजार 8 रुपए, लाइन बाजार से कटिहार मोड़ 10 रुपए, कटिहार मोड़ से गुलाबबाग जीरोमाइल 10 रुपए, गुलाबबाग जीरोमाइल से बेलोरी 10 रुपए,बेलोरी से रानीपतरा 12 रुपए, बस स्टैंड से कटिहार मोड़ 12 रुपए,बस स्टैंड से गुलाब बाग 15 रुपए, बस स्टैंड से बेलोरी 17 रुपए,बस स्टैंड से रानीपतरा 22 रुपए,हरदा से बेलोरी 22 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।