चचरी पुल से आवागमन की मजबूरी
चचरी पुल से आवागमन की मजबूरी चचरी पुल से आवागमन की मजबूरी चचरी पुल से आवागमन की मजबूरी

टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत के लोगों को आवागमन के लिए चचरी पुल का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों को हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। चचरी पुल कमजोर होने के कारण कई बार लोगों का भार सहन नहीं कर पाता है। हालांकि इस नदी से प्रभावित अधिकतर गांव में जाने के लिए चचरी पुल का सहारा लेना पड़ता है। इस कारण देवरी, बेतबाड़ी, पंखाबाड़ी,कोठीटोला,चैनपुर,बिहार टोला, चिल्हनियां गांव में विकास की रौशनी अभी भी नहीं पहुंची है। इन गांवों की एक बड़ी आबादी आज भी चचरी पुल के सहारे एवं पगडंडी कच्ची रास्तों पर चल रही है।
स्थानीय लोगों की माने तो जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे का भरोसा दिलाकर भोली-भाली जनता से वोट बटोरकर ले जाते हैं। वहीं चुनाव बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा इन इलाकों का दौरा भी दुर्लभ हो जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।