कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है प्रधानमंत्री के मन की बात : संजय
120 वीं एपिसोड़ मन की बात रेडियो प्रशरण को लेकर तीन मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भाग।कुछ कर गुजरने की प्रेरणा है प्रधानमंत्री के मनकुछ कर गुजरने की प्रेरण

पोठिया, निज संवाददाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के तहत रविवार को पूरे देश से 120वीं बार अपने मन की बात लोगों से साझा की। ये साल 2025 में पहली बार मन की बात का एपिसोड रहा। प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के लिए पोठिया प्रखंड के 40 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी शरीक हुए। मन की बात को लेकर रविवार को पोठिया प्रखंड के तीन मंडल पोठिया, पहाड़कट्टा व छत्तरगाछ मंडल में मण्डल अध्यक्षों की अध्यक्षता व 20 सूत्री सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद संजय उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। पोठिया प्रखंड के शीलपुर पंचायत के बूथ संख्या 121 एवं 122 में 20 सूत्री सदस्य श्री उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के मन की बात को सुना। मौके पर बूथ स्तर पर मंडल अध्यक्ष व पार्टी के अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी रही। भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कभी राजनीति पर बात नहीं की, उन्होंने हमेशा राष्ट्र और समाज की बात बात की है। मन की बात कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देश के संविधान के महत्त्व को बड़ी सरलता से समझाया है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए देशवासियों से कहा कि आज का दिन हम देशवासियों के लिए पावन दिन है। नवरात्रि का आज पहला दिन है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।