Bihar Election Awareness Campaign Vote for Democracy and Environment विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर जागरूकता अभियान, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsBihar Election Awareness Campaign Vote for Democracy and Environment

विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर जागरूकता अभियान

विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर जागरूकता अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायWed, 28 May 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर जागरूकता अभियान

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा 03 से 05 जून तक विशेष स्वीप जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की थीम है वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी, इसका उद्देश्य युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य मतदाताओं को जागरूक कर मतदान के प्रति प्रेरित करना है। 03 जून को विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता साइकिल रैली, महिला सशक्तिकरण रैली और दिव्यांगजनों की रैली आयोजित होगी। रैली में सरकारी कर्मी, एनजीओ स्कूली छात्र-छात्राएं और आम नागरिक भाग लेंगे। सभी रैली सुबह 10 से 11 बजे के बीच निकाली जाएंगी।

04 जून को मतदाता संवाद दिवस मनाया जाएगा। इसमें स्कूलों, कॉलेजों में विशेष सत्र, ईएलसी की मदद से जागरूकता वार्ता, और सोशल मीडिया लाइव सेशन होंगे। पोस्टर, स्लोगन व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का वादा, लोकतंत्र का इरादा थीम के साथ स्वच्छता अभियान, मतदाता शपथ, एक वोट, एक पौधा अभियान, नुक्कड़ नाटक, रैली और पर्यावरणीय गतिविधियां होंगी। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी की देखरेख में सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी तय की गई है। स्लोगन हैं। मैं वोट दूंगा, मैं पेड़ लगाऊंगा, फिट हूं, वोटर हिट हूं, ग्रीन फ्यूचर, स्ट्रांगर डेमोक्रेसी। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम मतदाताओं को जागरूक करने और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।