BJP Celebrates 11 Years of PM Modi s Governance at Itoun Panchayat भाजपा ने मनाया विकसित भारत में सेवा सुशासन के 11 साल बेमिसाल, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsBJP Celebrates 11 Years of PM Modi s Governance at Itoun Panchayat

भाजपा ने मनाया विकसित भारत में सेवा सुशासन के 11 साल बेमिसाल

भाजपा ने मनाया विकसित भारत का सेवा सुशासन के 11 साल बेमिसाल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 15 June 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने मनाया विकसित भारत में सेवा सुशासन के 11 साल बेमिसाल

चानन, निज संवाददाता। इटौन पंचायत भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश महतो की अध्यक्षता में विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन के 11 साल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन मंत्री सोनू कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कार्यकर्त्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल हैं। पीएम के विकास कार्यो को घर-घर पहुंचाना हम लोगों की जिम्मेदारी है। देश के लोकप्रिय पीएम के नेतृत्व में भारत का विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सफल नेतृत्व करना केवल संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति से ही संभव है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत ने नारी साक्तिकरण, आर्थिक विकास, कृषक उत्थान, नवोनमेष, विरासत के संरक्षण, विकास की गति, सांस्कृतिक पुनरूत्थान, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के निरंतर नए आयाम हासिल किए है। वहीं चानन प्रभारी सह जिला महामंत्री प्रियरंजन पांडेय, मंत्री हिमांशु पटेल ने कहा कि पीएम के 11 वर्षो में सबका साथ, सबका विकास, सबका विवास और सबका प्रयास की भावना के अनुरूप जन-जन को विकास के साथ जोड़ा गया है। आर्थिक क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष तक भारत हर क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर उग्रसर है। मौके पूर्व पंसस दिनेश महतो, अंबिका महतो, डा. प्रवीण कुमार, आशुतोष कुमार, शिब बालक मोदी, अरबिंद वर्मा, राजपति महतो, मिथिलेश पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।