First Statue of Bharat Mata to be Installed in Piri Bazar शिवनगर में भारत माता की प्रतिमा स्थापित की जायेगी, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsFirst Statue of Bharat Mata to be Installed in Piri Bazar

शिवनगर में भारत माता की प्रतिमा स्थापित की जायेगी

पीरी बाजार क्षेत्र के लोशघानी पंचायत में भारत माता की पहली मूर्ति स्थापित की जाएगी। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम मंगलवार को कलश शोभायात्रा से शुरू होगा और बुधवार को वैदिक विधि-विधान से मूर्ति की स्थापना...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 17 Nov 2024 11:21 PM
share Share
Follow Us on
शिवनगर में भारत माता की प्रतिमा स्थापित की जायेगी

पीरी बाजार। पीरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत लोशघानी पंचायत के शिवनगर में भारत माता की मूर्ति स्थापित की जाएगी। पीरी बाजार क्षेत्र में यह भारत माता की पहली मूर्ति होगी। मूर्ति स्थापना को लेकर कमेटी की ओर से जानकारी देते हुए नवीन निराला ने बताया कि मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को कलश शोभायात्रा से शुरू होगी। बुधवार को वैदिक विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापना की जाएगी। गुरूवार को पूजा संपन्न होगी। उसके बाद माता दर्शन का दर्शन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सदस्य दिवेश कुमार, दिपांश कुमार, सूरज, मिथुन, धर्मेन्द्र, अमरेश, अनीश, गुलशन, भूरंगी, कंपनी आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।