Mangal Pandey Inaugurates Health Centers in Bihar Amidst Grand Welcome by NDA Workers शाम्हों जाने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री का हुआ भव्य स्वागत, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsMangal Pandey Inaugurates Health Centers in Bihar Amidst Grand Welcome by NDA Workers

शाम्हों जाने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

शाम्हों जाने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 5 June 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
शाम्हों जाने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पाण्डेय का बुधवार को सीमावर्ती शाम्हो अकहा कूरहा दियारा प्रखंड के साम्हो स्वास्थ्य केन्द्र और अन्य 11 वेलनेस सेंटर के उद्घाटन के लिए जाने के क्रम में एनडीए के कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर भव्य स्वागत किया। शाम्हो दियारा प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष रॉकी कुमार उर्फ अश्विनी कुमार भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और सूर्यग-सजय़ा नगर परिषद भाजपा अध्यक्ष रौशन कुमार झा उर्फ सुग्गा झा की अगुवाई में मंत्री को फूल मालाएं पहनाईं गईं तथा जिंदाबाद के नारे लगाए। श्री पांडेय ने पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाई एवं नमन किया।

इन कार्यकर्ताओं ने विधान पार्षद सर्वेंश कुमार और मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह का भी स्वागत किया। शशिभूषण शर्मा, अविनाश कुमार, मनोज कुमार, रामभक्त अमन कुमार, वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल, विकास कुमार, अनुज सिंह तथा अन्य मौजूद थे। मंत्री के गाड़ी के काफिले के साथ शाम्हो एवं सूर्यगढ़ा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी साथ में गए। इससे पहले बड़हिया के लोहिया चौक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में लखीसराय विद्यापीठ चौक पर भी स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।