Mashaala-2025 Sports Festival Kicks Off in Jaitpur Schools छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, दौड़ प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsMashaala-2025 Sports Festival Kicks Off in Jaitpur Schools

छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, दौड़ प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, दौड़ प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSat, 24 May 2025 03:54 AM
share Share
Follow Us on
छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, दौड़ प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

बड़हिया,एक संवाददाता नगर और प्रखंड क्षेत्र स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय जैतपुर और कन्या उवि बड़हिया के प्रांगण में शुक्रवार को मशाल-2025 खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में जैतपुर सीआरसी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों यथा प्लस टू उवि जैतपुर, मध्य विद्यालय जैतपुर, मध्य विद्यालय हृदनबीघा के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय जैतपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह, सीआरसी जैतपुर के समन्वयक उमेश ठाकुर, मशाल कार्यक्रम के नोडल शिक्षक परशुराम कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार, वरीय शिक्षिका ममता कुमारी सहित शिक्षकगण संतोष कुमार, राजेश कुमार, बिंदु सुमन, अन्नपूर्णा कुमारी तथा मवि हिरदनबीघा के शिक्षक गिरिश कुमार उपस्थित थे।

वहीं प्लस टू रामजानकी कन्या उच्च विद्यालय परिसर में सीआरसी अंतर्गत कन्या उच्च विद्यालय और नवीन कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं के बीच दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 60, 100, 600 और 800 मीटर की इन स्पर्धाओं में कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कन्या उच्च विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानप्रकाश एवं नवीन कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि मशाल-2025 कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन को बढ़ावा देना है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कबड्डी समेत खेल की अन्य स्पर्धाएं संपन्न होनी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।