Bihar Change Program Jan Suraj Party Advocates for Awareness and Unity Against Corruption बिहार में शासन सत्ता व भ्रष्टाचार से बदलाव को एकजुटता जरूरी : उदय, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsBihar Change Program Jan Suraj Party Advocates for Awareness and Unity Against Corruption

बिहार में शासन सत्ता व भ्रष्टाचार से बदलाव को एकजुटता जरूरी : उदय

जनता हाई स्कूल चौसा में जन सुराज पार्टी द्वारा बिहार बदलाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बिहार में भ्रष्टाचार और महंगाई पर चर्चा की। अंगिका गायक सुनील छैला...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराMon, 16 June 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
बिहार में शासन सत्ता व भ्रष्टाचार से बदलाव को एकजुटता जरूरी : उदय

चौसा, निज संवाददाता। जनता हाई स्कूल चौसा के मैदान पर रविवार को जन सुराज पार्टी की ओर से बिहार बदलाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्णिया के पूर्व सांसद रहे उदय उर्फ पप्पू सिंह और भोजपुरी इंडस्ट्री के अंगिका गायक सुनील छैला बिहारी ने बिहार में बदलाव को लेकर भोजपुरी गाना और संबोधन के जरिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि बिहार में शासन व सत्ता पर राज कर रहे लोगों के कारण प्रखंड से लेकर जिले तक में भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है।

इस दिशा में बदलाव करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश और बिहार में दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है जिसके कारण गरीब तबके के लोगों को गुजर बसर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि के क्षेत्र में किसानों के लिए कोई विशेष योजना नहीं चलाई जाने के कारण किसानों के समक्ष कई समस्याएं उत्पन्न होती जा रही है। अंगिका गायक सुनील छैला बिहारी ने भोजपुरी विवाह और सामाजिक गीतों से लोगों को जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने तथा उसके दिशा निर्देशों पर चलने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम को आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी सुबोध कुमार सुमन (मंडल), जिलाध्यक्ष डां दीपनारायण यादव, जिला युवा अध्यक्ष ललन कुमार, जिला प्रभारी कुमार नरेंद्र देव, जिला उपाध्यक्ष डां गजेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता रंजीत सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक आफताब आलम ने किया। मंच का संचालन अनुमंडल अध्यक्ष अमलेश राय ने किया। मौके पर अनुमंडल अध्यक्ष खुशबू कुमारी, सुशील यादव, चितरंजन सिंह, बुलबुल यादव, मोहन शर्मा, शशिकांत शशी, विनोद यादव, सुभाष भारती, बंदना झा, संजू देवी, अश्विनी झा, केशर अली, अब्दुल मन्नान, अमित कुमार, सुनील सिंह, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद थें। फोटो:::::::::::: चौसा के जनता हाई स्कूल मैदान पर रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता और कार्यक्रम में मौजूद लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।