Severe Heat Wave Disrupts Daily Life in Puraini प्रचंड धूप ने लोगों को जीना किया दुश्वार, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsSevere Heat Wave Disrupts Daily Life in Puraini

प्रचंड धूप ने लोगों को जीना किया दुश्वार

पिछले एक सप्ताह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। लोग घर से बाहर निकलने में असमर्थ हैं, खासकर मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लू के थपेड़ों के कारण लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराFri, 13 June 2025 05:12 AM
share Share
Follow Us on
प्रचंड धूप ने लोगों को जीना किया दुश्वार

पुरैनी, संवाद सूत्र।पिछले एक सप्ताह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल है। लोगों को घर से निकलना दुश्वार हो गया है। सुबह से ही तेज धूप के कारण रोजमर्रा काम पर जाने वाले हिम्मत हार जाते हैं। लाचार होकर घर में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं। खासकर प्रत्येक दिन रोजमर्रा पर निकलने वाली मजदूरों को संकट के दौर से गुजरना पड़ता है। लू के थपेड़ों ने दोपहर के समय सड़कों पर निकलना दूभर कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते कूलर व पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पंखे की हवा लू की तरह लग रही है।

जरूरी काम से निकले लोग छाता और सिर पर गमछा रख कर बाहर निकलते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।