Traffic Chaos in Madhepura After Shiva Mahapurana Katha Ends ऑटो और टोटो पर ओवरलोड नजर आई सवारी, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsTraffic Chaos in Madhepura After Shiva Mahapurana Katha Ends

ऑटो और टोटो पर ओवरलोड नजर आई सवारी

मधेपुरा में शिव महापुराण कथा के समापन के बाद भक्तों की भीड़ से यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। सिंहेश्वर से मधेपुरा आने वाले टेम्पो और टोटो में क्षमता से चार गुना अधिक लोग सवार थे। भीड़ के कारण कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराMon, 28 April 2025 04:44 AM
share Share
Follow Us on
ऑटो और टोटो पर ओवरलोड नजर आई सवारी

मधेपुरा। शिव महापुराण कथा के समापन के बाद अलग-अलग जगहों के लिए वापस लौटने वाले भक्तों की भीड़ से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी। सिंहेश्वर से मधेपुरा आने के लिए टेम्पो और टोटो पर क्षमता से चार गुणा अधिक लोग सवार दिखे। लगभग 12 बजे दिन से दो बजे तक यह सिलसिला जारी रहा। दो बजे के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती नजर आयी। बस स्टैंड पर भी उमड़ी भीड़ के कारण बसों में दुगुना से अधिक यात्री सवार हुए। भीड़ के कारण वाहनों क्षमता से अधिक यात्री सवार रहे। कइई यात्रियों को वाहन नहीं मिलने वे सिंहेश्वर से मधेपुरा पैदल ही चल दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।