Madhubani MP Ashok Yadav son Vibhuti found after 32 hours police found him from Darbhanga 32 घंटे बाद मधुबनी सांसद अशोक यादव का बेटा विभूति बरामद, दरभंगा से पुलिस ने ढूंढ निकाला, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani MP Ashok Yadav son Vibhuti found after 32 hours police found him from Darbhanga

32 घंटे बाद मधुबनी सांसद अशोक यादव का बेटा विभूति बरामद, दरभंगा से पुलिस ने ढूंढ निकाला

बीते 32 घंटों से लापता चल रहे मधुबनी सांसद अशोक यादव के बेटे विभूति कुमार यादव को पुलिस ने दरभंगा के सिमरी थाने के शोभन मोड़ से बरामद किया है। विभूति रविवार सुबह से लापता था। इस मामले में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 16 June 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
32 घंटे बाद मधुबनी सांसद अशोक यादव का बेटा विभूति बरामद, दरभंगा से पुलिस ने ढूंढ निकाला

बिहार के मधुबनी से भाजपा सांसद अशोक यादव के लापता चल रहे बेटे विभूति कुमार यादव को पुलिस ने दरभंगा से बरामद किया है। करीब 32 घंटे बाद सिमरी थाने के शोभन मोड़ से पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि अभी तक इस मामले पर किसी तरह का कोई बयान पुलिस और परिवार की ओर से नहीं आया है। पुलिस विभूति से घर से निकलने के कारणों का पता लगा रही है। हालांकि बेटे विभूति यादव के मिलने के बाद से अब परिजनों ने राहत की सांस ली है।

रविवार की सुबह करीब 8 बजे विभूति यादव घर से निकले थे, फिर दोबारा घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने लहेरियासराय थाने को गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभूति के अचानक इस तरह गायब होने से पूरा परिवार टेंशन में था। अब पूछताछ में पता चलेगा कि आखिर अचानक लापता होने की वजह क्या थी?

ये भी पढ़ें:दसवीं के छात्र ने खुद के किडनैपिंग की रची साजिश, पिता से मांगे डेढ़ लाख
ये भी पढ़ें:मैं तो मजाक कर रही थी, जिस लड़की ने किडनैपिंग की शिकायत की उसने पुलिस से कहा..
ये भी पढ़ें:बिहार में हनी ट्रैप किडनैपिंग गिरोह का जाल, पटना का कारोबारी फिरौती के लिए अगवा
ये भी पढ़ें:ऑनलाइन गेम खेलने को लिया 20 लाख का कर्ज, हारने पर रचा अपहरण का नाटक

आपको बता दें विभूति यादव का परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है। पिता अशोक यादव दो बार दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वहीं 2019 और 2024 में मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने। वहीं विभूति के दादा हुकुमदेव नारायण यादव कई बार सांसद रह चुके हैं, उनको सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला भी मिल चुका है। भारत सरकार ने उन्हें साल 2019 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।