हथियार दिखाकर घर में की लूटपाट
बासोपट्टी थाना के डामु गांव में अमरेंद्र कुमार के घर में आठ अपराधियों ने हथियारों के बल पर गहने, नगद और अन्य सामानों की लूटपाट की। महिला ने अपने पति को जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 25 April 2025 01:24 AM

बासोपट्टी। बासोपट्टी थाना के डामु गांव में अमरेंद्र कुमार के घर में छत के सहारे अपराधियों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी को हथियार दिखाकर गहना, जेवर, नगद सहित अन्य सामानों की लूटपाट किया। आपराधियों की संख्या करीब आठ बताये गए है। घटना के बाद महिला मवेशी घर में सो रहे अपने पति को सूचना दिया। इसके बाद डायल 112 पर घटना की सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। में महिला बेबी देवी ने बासोपट्टी थाना पुलिस को गुरुवार सुबह आवेदन देकर घटना की उद्भेदन करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।