Congress Protests Against Unemployment in Bihar कांग्रेस का बेरोजगारी के खिलाफ धरना- प्रदर्शन, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsCongress Protests Against Unemployment in Bihar

कांग्रेस का बेरोजगारी के खिलाफ धरना- प्रदर्शन

मधुबनी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध मंडल की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि बिहार में चार करोड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 13 June 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस का बेरोजगारी के खिलाफ धरना- प्रदर्शन

मधुबनी, नगर संवाददाता। कलेक्ट्रेट के समक्ष कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन गुरुवार को प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध मंडल की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष बेरोजगारी के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में चार करोड़ युवा बरोजगार हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राहुल सिंह भदौरिया ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में छात्र-नौजवान हताश- निराश हैं। बेरोजगारी की समस्या से छात्र नौजवान त्रस्त हैं। पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि बेरोजगार छात्र यदि नौकरी और पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन करती है तो सरकार बेरोजगार छात्रों पर दमनात्मक कारवाई करती है।

पूर्व मंत्री श्री कृपा नाथ पाठक ने कहा कि सरकार निरंकुश हो चुकी है। बिहार में छात्रों का इस सरकार से उम्मीद खत्म हो चुका है। पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि छात्र में बेरोजगारी लेकर आक्रोश व्याप्त है। नलिनी रंजन झा रूपम ने कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरी की झांसा देकर झूठ बोलकर सरकार तो बना ली लेकिन बेरोजगारों की कोई सुध नहीं ली। कृष्णकांत झा गुड्डू ने कहा कि जो सरकार बेरोजगारों के साथ नहीं है आने वाले चुनाव में छात्र इस सरकार को सबक सिखाएगी। वक्ताओं में विजय कुमार झा भोला, सुल्तान अहमद शम्सी, मीना देवी कुशवाहा, राम एक़वाल पासवान, इम्तियाज नूरानी, राशिद फाकरी, अशोक कुमार, टेकनाथ पाठक थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।