Dr Shakeel Ahmad Critiques Government s Use of Army After Pahalgam Attack सेना के पराक्रम पर राजनीति न हो : डॉ. शकील, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsDr Shakeel Ahmad Critiques Government s Use of Army After Pahalgam Attack

सेना के पराक्रम पर राजनीति न हो : डॉ. शकील

राजनगर के पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रशंसा की, लेकिन सरकार पर सेना के राजनीतिकरण का आरोप लगाया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 1 June 2025 12:22 AM
share Share
Follow Us on
सेना के पराक्रम पर राजनीति न हो : डॉ. शकील

राजनगर, एक प्रतिनिधि। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह वरीय कांग्रेस नेता डॉ शकील अहमद ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला के बाद पाकिस्तान को मुहतोड़ जबाब देने के लिए पूरा देश सेना एवं भारत सरकार के साथ खड़ा रहा। ‘ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई में सेना ने जो पराक्रम दिखाया, उसपर देश को गर्व है। चूकि सेना किसी पार्टी विशेष की नहीं, बल्कि देश का है। इससे पहले 1971 के युद्ध में भी भारतीय सेना अद्भुत शौर्य व पराक्रम दिखाकर पाकिस्तान को दो टुकड़े कर दिए थे। एवं 13 दिन की लड़ाई में हीं करीब 95 हजार से अधिक पाकिस्तानी सैनिक को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था।

सवाल सेना के पराक्रम पर नहीं, बल्कि सरकार के नीयत पर है। जो सेना का राजनीतिकरण कर रही है। यह देश के लिए चिंता का विषय है। वे क्षेत्र भ्रमण के बाद राजनगर के नरकटिया स्थित प्रखर स्वतंत्रता सेनानी स्व केदार नारायण गुप्ता के आवास पर प्रेस वार्ता में यह बातें कही। ‘ऑपरेशन सिंदूर की गाथा को भुनाने के लिए भाजपा की ओर से घर-घर सिंदूर बांटने की तैयारी पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने तंज कसा। कहा कि यह भारतीय सभ्यता व संस्कृति का अपमान होगा। भाजपा नेताओं को शायद यह पता नहीं है कि महिलाएं अपने पति के नाम की सिंदूर लगाती है। पराए पुरुष का दिया सिंदूर वह स्वीकार करेंगी, यह कैसे सोंच लिया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद जताई। मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव कपिलदेव झा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम ईकबाल पासवान, शुभंकर झा, पंकज झा, रामकुमार पासवान, पप्पु यादव, मनोज यादव, सुरेन्द्र मिश्र व गब्बर सिंह भी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।