Revenue Officer Accused of Corruption in Land Dispute Case गलत तरीके से दाखिल-खारिज करने का आरोप, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsRevenue Officer Accused of Corruption in Land Dispute Case

गलत तरीके से दाखिल-खारिज करने का आरोप

मुशहरी में राजस्व पदाधिकारी करुण करण पर विवादित भूमि का दाखिल-खारिज करने का आरोप लगा है। रमेश कुमार ने सीओ को शिकायत में कहा कि राजस्व पदाधिकारी ने रिश्वत लेकर यह कार्रवाई की। यह भूमि मणिका हरिकेश और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 12 June 2025 11:57 PM
share Share
Follow Us on
गलत तरीके से दाखिल-खारिज करने का आरोप

मुशहरी। अंचल के राजस्व पदाधिकारी करुण करण पर न्यायालय में लंबित वाद रहने के बाद भी विवादित भूमि का दाखिल-खारिज करने का आरोप लगा है। मामले में मुशहरी निवासी रमेश कुमार ने सीओ से लिखित शिकायत की है। उसने आरोप लगाया है कि राजस्व पदाधिकारी द्वारा बबीता देवी के नाम से रिश्वत लेकर दाखिल-खारिज कर दिया गया है। उक्त जमीन मणिका हरिकेश पंचायत के मानशाही और तरौरा गोपालपुर पंचायत के नवादा मौजा की है। राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि जांच की जाएगी। इधर, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि छानबीन की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।