Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPolice Arrest Drug Smuggler in Ladanian 14 5 kg of Cannabis Seized
साढ़े चौदह किलो गांजा बरामदगी में एक गिरफ्तार
लदनियां में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तस्कर अजय यादव को गिरफ्तार किया। उसके घर से 14 किलो 5 सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 8 June 2025 10:49 PM

लदनियां। चोर बाजार से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की। गिरफ्तार गांजा तस्कर अजय यादव चोर बाजार का रहनेवाला है। उसके घर से 14 किलो 5 सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।