Man shot dead in Darbhanga after dispute in friends went to visit on Mahashivratri महाशिवरात्रि पर दर्शन करने गए दोस्तों में हुआ विवाद, दरभंगा में युवक की गोली मारकर हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMan shot dead in Darbhanga after dispute in friends went to visit on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर दर्शन करने गए दोस्तों में हुआ विवाद, दरभंगा में युवक की गोली मारकर हत्या

राजा यादव अपने दो दोस्तों के साथ महाशिवरात्रि पर घूमने गया था। घर लौटने के बाद खाना खाकर तीनों वापस कहीं निकले। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। राजा यादव की उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी, एक अन्य भी घायल हो गया।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बहेड़ी (दरभंगा)Thu, 27 Feb 2025 02:41 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि पर दर्शन करने गए दोस्तों में हुआ विवाद, दरभंगा में युवक की गोली मारकर हत्या

बिहार के दरभंगा जिले में दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से एक अन्य घायल हुआ है। उसका डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। वारदात बहेड़ी थाना क्षेत्र के मट्ठारही गांव में बुधवार रात को हुई। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के मौके पर कुछ दोस्त कुशेश्वरस्थान और कारू बाबा स्थान दर्शन के लिए गए थे। तभी उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

मृतक की पहचान मट्ठारही गांव निवासी रामबालक यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजा यादव के रूप में हुई है। उसे पेट में गोली मारी गई थी। घायल युवक उसी गांव के देवशगुन यादव का पुत्र सचित कुमार है। उसकी बांह में गोली लगी है। दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हुई। बुधवार को राजा यादव अपनी स्कॉर्पियो से दो अन्य दोस्तों के साथ महाशिवरात्रि के मौके पर कुशेश्वरस्थान और कारू बाबा स्थान से घूमकर घर लौटा थे। राजा ने अपने घर पर सचित कुमार के साथ खाना खाया था। इसके बाद एक अन्य दोस्त मणिकांत यादव के बुलाने पर तीनों एक साथ कहीं निकले थे।

ये भी पढ़ें:पटना में सुबह-सुबह स्कूल के पास महिला की लाश मिलने से सनसनी, चाकू गोद हत्या

वहीं पर मणिकांत के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद मणिकांत ने गोली चलाई। इससे राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुचित घायल हो गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में पहुंची बहेड़ी थाने की पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

थाने से मिली जानकारी के मुताबिक एफएसएल की टीम को भी सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में गोली चलाने के आरोपी मणिकांत यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।