Mangani Lal Mandal becomes the new state president of RJD Announcement in the party office coronation on 19 June आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने मंगनी लाल मंडल; पार्टी कार्यालय में घोषणा, 19 जून को ताजपोशी, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMangani Lal Mandal becomes the new state president of RJD Announcement in the party office coronation on 19 June

आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने मंगनी लाल मंडल; पार्टी कार्यालय में घोषणा, 19 जून को ताजपोशी

पूर्व मंत्री और लालू यादव के पुराने सहयोगी मंगनी लाल मंडल आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। रविवार को प्रदेश राजद कार्यालय में उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। वो राजद के 7वें प्रदेश अध्यक्ष हैं। 19 जून को उनकी ताजपोशी होगी।

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSun, 15 June 2025 08:33 PM
share Share
Follow Us on
आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने मंगनी लाल मंडल; पार्टी कार्यालय में घोषणा, 19 जून को ताजपोशी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल निर्वाचित हो गए। रविवार को प्रदेश राजद कार्यालय में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ई अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान ने मंगनी लाल मंडल के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। हालांकि 19 जून को ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इनकी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी की जाएगी। मंगनी लाल राजद के 7वें प्रदेश अध्यक्ष हैं।

इससे पहले शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में मंगनी लाल मंडल ने राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। एकमात्र नामांकन होने के कारण इनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय था। अब 19 जून को ताजपोशी होगी।

ये भी पढ़ें:जमाई आयोग बना दें, ताकि सभी दामादों…नीतीश सरकार के कमीशन गठन पर तेजस्वी का तंज
ये भी पढ़ें:100 परसेंट डोमिसाइल, बिहार के बाहर वालों को सरकारी नौकरी नहीं; तेजस्वी का ऐलान
ये भी पढ़ें:सरकार बनी तो बनेगा चरवाहा आयोग, बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का वादा

पार्टी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर एवं सारिका पासवान के समक्ष मंगनी लाल ने चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था। इस मौके पर मंगनी लाल ने कहा था कि हमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। चुनावी वर्ष में मैं पूरी ताकत झोंक दूंगा।

ये भी पढ़ें:आंबेडकर के अपमान पर राहुल गांधी को पीके की चुनौती-हिम्मत है तो लालू पर बोलें
ये भी पढ़ें:फरिश्ते आप जैसे ही होंगे, फादर्स डे पर लालू को रोहिणी ने किया विश

राजद के पहले प्रदेश अध्यक्ष कमल पासवान मात्र 24 दिनों तक इस पद पर रहे। दूसरे प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी 30 जुलाई 1997 से 17 अप्रैल 1998 तक, तीसरे पीताम्बर पासवान 18 अप्रैल 1998 से 29 सितंबर 2003, चौथे प्रदेश अध्यक्ष अब्दुलबारी सिद्दीकी 30 सितंबर 2003 से 4 दिसंबर 2010, पांचवें डॉ. रामचंद्र पूर्वे 5 दिसंबर 2010 से 26 नवम्बर 2019 तक रहे। जगदानंद सिंह 27 नवम्बर 2019 को छठे प्रदेश अध्यक्ष बने। कई महीनों से वे प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे हैं। ऐसे में चुनावी साल में पार्टी ने धानुक जाति से आने वाले मंगनी लाल मंडल को पार्टी का कमान सौंपकर अतिपिछड़ा समाज को साधने की कोशिश की है।