राशन कार्ड धारक सदस्यों के ई-केवाईसी की गति धीमी
मोतिहारी में राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी शुरू है, जिसकी तिथि सरकार द्वारा बढ़ाई गई है। 42 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों में से 32 लाख से अधिक का ई-केवाईसी हुआ है, जबकि 10 लाख से अधिक अब भी वंचित...

मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में राशन कार्ड धारक सदस्यों का ई-केवाईसी शुरू है। इसके लिए तिथि विस्तारित सरकार के द्वारा की गई है। राशन कार्ड धारक सभी सदस्यों का ई केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद इसकी गति काफी धीमी है। जिले में 42 लाख 49 हजार 512 में अबतक 32 लाख 41 हजार 585 सदस्यों का ई-केवाईसी हो चुका है। अब भी 10 लाख 8 हजार 927 राशन कार्ड धारक सदस्य ई-केवाईसी से वंचित हैं। जिला आपूर्ति विभाग के द्वारा जारी डेटा के अनुसार जिले में 76.28 प्रतिशत लाभुक ही ई-केवाईसी करा सके हैं। उपभोक्ता जन वितरण प्रणाली दुकानदार के यहां ई-केवाईसी करा सकते हैं।
ई केवाईसी निःशुल्क है। सिर्फ आधार कार्ड लेकर जाना है। पॉस मशीन पर अंगूठा लगा ई केवाईसी कराना है। अरेराज ई केवाईसी में आगे, सिकरहना सबसे पीछे: ई केवाईसी में अरेराज अनुमंडल सभी छह अनुमंडलों में सबसे आगे है। इस अनुमंडल में 80.37 लाभुकों का ई केवाईसी हो चुका है। यानी 5 लाख 47 हजार 200 में 4 लाख 39 हजार 758 लाभुकों ने ई केवाईसी कराया है। सिकरहना अनुमंडल सबसे पीछे है। इस अनुमंडल में 74.08 प्रतिशत लाभुकों ने ई केवाईसी कराया है। यानी 7 लाख 65 हजार 724 में 5 लाख 67 हजार 218 लाभुकों ने ई केवाईसी कराया है। चार अनुमंडलों में लाभुकों ने कराया है ई-केवाईसी रक्सौल में 6 लाख 61 हजार 706 में 4 लाख 97 हजार 815 लाभुकों का ई-केवाईसी हुआ है, जो 75.23 प्रतिशत है। मोतिहारी में 9 लाख 30 हजार 907 में 6 लाख 99 हजार 299 लाभुकों ने ई-केवाईसी कराया है जो 75.12 प्रतिशत है। पकड़ीदयाल में 6 लाख 61 हजार 115 में 4 लाख 66 हजार 196 लाभुकों ने ई केवाईसी कराया है। चकिया में 7 लाख 27 हजार 860 में 5 लाख 71 हजार 299 लाभुकों का ई केवाईसी हुआ है जो 78.49 प्रतिशत है। अधिकांश बच्चों का आधार कार्ड अपडेट नहीं कराने से भी आ रही है। 30 जून तक ई केवाईसी कराने की तिथि विस्तारित है। कहते हैं अधिकारी एडीएसओ सदर कृष्णकांत ने बताया कि ई केवाईसी कराने की तिथि विस्तारित है। लाभुक जन वितरण प्रणाली दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।