Murder or Suicide Newlywed Woman Found Dead After Poisoning in Bihar जहर पिलाकर हत्या कर देने का आरोप, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMurder or Suicide Newlywed Woman Found Dead After Poisoning in Bihar

जहर पिलाकर हत्या कर देने का आरोप

बिजबनी गांव में एक विवाहिता बिंदु देवी की जहर खाने से मौत हो गई। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। पति सुधीर ने इसे आत्महत्या बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 13 June 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
 जहर पिलाकर हत्या कर देने का आरोप

बनकटवा,एक संवाददाता। जितना थाना क्षेत्र के बीजबनी गांव में जहर खाने से एक विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका सुधीर यादव की पत्नी बिंदु देवी है। मृतका के पिता झरोखर थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी हरेंद्र यादव ने जितना थाने को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी बेटी बिंदु को जहर दे कर हत्या कर दी गई है। उन्होंने सुधीर सहित नौ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि खबर मिली कि उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंच कर देखा तो उनकी बेटी मरी पड़ी है। इसकी सूचना जितना थाने को दी।

मृतका के पति सुधीर ने घटना को आत्म हत्या बताया है। घटना की जानकारी मिलते ही जितना पुलिस अस्पताल पहुंच कर बिंदु के शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्मार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या जांच में खुलासा हो जाएगा। मृतका के पिता ने आवेदन दिया है। जिसके आधार पर कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।