National Innovative Education Gem Award 2024-25 Bihar s M Nurul Hoda Honored for Excellence राष्ट्रीय नवाचारी शक्षिा रत्न सम्मान 2024-25 से नवाजे गए शक्षिक नुरुल होदा, खुशी, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsNational Innovative Education Gem Award 2024-25 Bihar s M Nurul Hoda Honored for Excellence

राष्ट्रीय नवाचारी शक्षिा रत्न सम्मान 2024-25 से नवाजे गए शक्षिक नुरुल होदा, खुशी

आदापुर के राजकीय मध्य विद्यालय बसतपुर के शक्षिक म.नुरुल होदा को राष्ट्रीय नवाचारी शक्षिा रत्न सम्मान 2024-25 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके नवाचारी कार्यों और शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 13 June 2025 02:20 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय नवाचारी शक्षिा रत्न सम्मान 2024-25 से नवाजे गए शक्षिक नुरुल होदा, खुशी

आदापुर,एक संवाददाता। देश के बड़े स्व-प्रेरित नवाचारी शक्षिक समूह नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शक्षिा रत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 से राजकीय मध्य वद्यिालय बसतपुर के विशष्टि शक्षिक म.नुरुल होदा नवाजे गए। शक्षिा के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए बिहार राज्य के तीन शक्षिकों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन कर सम्मानित किया गया है। जिसमें पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक वद्यिालय बसतपुर में पदस्थ विशष्टि शक्षिक मोहम्मद नुरुल होदा भी शामिल है। यह सम्मान उनके नवाचारी कार्यों एवं उत्कृष्ट शैक्षिक प्रयासों के लिए छतीसगढ़ के एससीआरटी रायपुर में यह सम्मान प्रदान किया गया।

बताया जाता है कि यह पुरस्कार केवल उनके कार्यों की सराहना ही नहीं, बल्कि सरकारी वद्यिालयों में गुणवत्तापूर्ण शक्षिा सुनश्चिति करने की दिशा में उनकी समर्पित भावना का प्रतीक भी है। श्री होदा ने अपने वद्यिालय में बच्चों की संज्ञानात्मक, सामाजिक व रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने के लिए अनेक नवाचार अपनाए हैं,जिनका प्रत्यक्ष लाभ बच्चों को मिल रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित शक्षिकों को प्रमाण-पत्र, मोमेंटो व विशेष कलम स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए है। जो उन्हें प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम का आयोजन नवाचारी गतिविधियां समूह भारत के छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा किया गया। इस सम्मान प्रक्रिया में विभन्नि राज्यों के शक्षिकों से 700 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया बहुचरणीय थी, जिसमें पहले समूह की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से वस्तिृत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए। प्रत्येक आवेदक को बच्चों के शैक्षिक विकास, पठन-पाठन में नवाचार, मूलभूत सुविधाओं में सुधार तथा सामुदायिक भागीदारी जैसे विषयों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देना था। इसके बाद राज्यवार स्क्रूटनी, साक्षात्कार व दस्तावेज प्रमाणीकरण की प्रक्रिया संपन्न की गई। अंततः देशभर के 110 जमीनी स्तर पर नवाचार कर रहे शक्षिकों को चयनित कर 'राष्ट्रीय नवाचारी शक्षिा रत्न सम्मान' प्रदान किया गया। इस चयन प्रक्रिया में बिहार के शक्षिकों के साक्षात्कार एवं मूल्यांकन के लिए गठित बोर्ड में अमित कुमार उईके, सैयद हुमायूं अख्तर, कविता कोरी, सुनिता ठाकुर, चितेश्वर प्रसाद वर्मा, पुष्पा शुक्ला, ज्योति बनाफर, प्रज्ञा सिंह, रमेश कुमार राठौर, एवं दुर्गेश देवांगन जैसे विशेषज्ञ शामिल रहे। इस सम्मान से सम्मानित किये जाने पर स्थानीय शक्षिकों व बुद्धिजीवियों ने प्रसन्नता जतायी है, जिसमें प्रसद्धि चिकत्सिक डॉ. मो. नजीर, पूर्व प्रमुख मो. नुरुल हसन, मुखिया राम एकबाल राय, चंदकिशोर पाल, शाहजहाँ अंसारी,हरेंद्र यादव, प्रधानाध्यापक मुनेश राम,मो. जेयाउल्लाह, बिजली प्रसाद, इम्तेयाजुल हक, निशि कुमारी गुप्ता, सोनालाल कुशवाहा, सुरेंद्र राज, अब्दुल अहद, मिथलेश कुमार, जितेंद्र ठाकुर, मुन्ना कुमार, हाफिज अबुल कलाम आदि शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।