Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPolice Arrests Santosh Kumar Accused in Rape Case After Three Years
तीन वर्ष से फरार सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित पकड़ा गया
पताही थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी संतोषी कुमार को तीन साल बाद गिरफ्तार किया। उसे कोदरिया गांव से पकड़ा गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि संतोषी के घर पर पहले ही...
Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 8 June 2025 01:21 AM

पताही। पताही थाना पुलिस ने तीन वर्ष से फरार चल रहे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित संतोषी कुमार को पुलिस ने कोदरिया गांव से गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि आरोपित संतोषी के घर कुर्की जब्ती की भी प्रक्रिया पूर्व में की जा चुकी है। अभी उसकी गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।