पांच फरार अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ती
राजेपुर पुलिस ने फरार अभियुक्तों के घरों का कुर्की जब्ती की। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि माधोपुर फुलवरिया गांव के महेंद्र चौधरी और अन्य अभियुक्तों के घरों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान महेंद्र...
Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीTue, 17 June 2025 12:33 AM

तेतरिया,निसं। राजेपुर पुलिस ने अलग-अलग गांव के फरार अभियुक्त के घर का कुर्की जब्ती की। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि माधोपुर फुलवरिया गांव के महेंद्र चौधरी, शिवजी प्रसाद, नरहा के चंदन कुमार सिंह, हनुमान नगर के अरुण सहनी,नरहा पानापुर के सुरेश राय के घर की कुर्की जब्ती किया गया। कुर्की जप्ती के दौरान माधोपुर फुलवरिया के महेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।