12 वीं में एसवीएम मुंगेर की निधि सागर ने 92.6% अंक लाकर बनी जिला टापर
क लाने में सफल रही है। 12 वीं सीबीएसई में मुंगेर जिले का औसतन रिजल्ट 91% रहा है। मुंगेर के कुछ प्रमुख स्कूलों का रिजल्ट -- 12 वीं में एसवीएम मुंगेर

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड ने मंगलवार 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिसमें 12 वीं में एसवीएम मुंगेर की निधि सागर ने 92.6% अंक लाकर जिला टापर रही है। वहीं पारा माउंट एकेडमी तारापुर की खुशी कुमारी ने 90.4% अंक लाकर अपने स्कूल में टापर रही है। वहीं की शालिनी कुमारी 90.2%अंक लाने में सफल रही है। 12 वीं सीबीएसई में मुंगेर जिले का औसतन रिजल्ट 91% रहा है। मुंगेर के कुछ प्रमुख स्कूलों का रिजल्ट --12 वीं में एसवीएम मुंगेर से निधि सागर ने 92.6% अंक लाकर अपने स्कूल तथा जिला में टापर रहें हैं। यहां के आदित्य शर्मा को 88.6%, अनुभव कुमार को 85.6%, शिव राज को 82.6% तथा पंखुरी कुमारी को 81.6% अंक आया है।
पारा माउंट एकेडमी तारापुर की खुशी कुमारी ने 90.4% अंक लाकर अपने स्कूल में टापर रही है। वहीं शालिनी कुमारी 90.2%, आदित्य कुमार 88%, उन्नति कुमारी 87.8% तथा हरि भगत 87.4% अंक लाकर अपने स्कूल का नाम रौशन किया है। यहां का रिजल्ट 95% रहा है। डीएवी मुंगेर के अभिनव राज ने 85.2%अंक लाकर अपने स्कूल में टापर रहें हैं। यहीं के ओम कांत को 79.2% तथा राजनंदिनी को 77.8% अंक आया है। यहां का रिजल्ट 89% रहा है। वहीं न्यू एरा पब्लिक स्कूल मुंगेर का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। यहां से शिवांश लाल ने 87.8% अंक लाकर स्कूल टापर रहा है। वहीं अभिनव ईशांत को 85.2%, आरूष नीता को 82.6% तथा स्वप्निल लाल को 78.4% अंक आया है। यहां से 60 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी सफल हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।