DM Avneesh Kumar Singh Conducts Surprise Inspection at Block Office अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsDM Avneesh Kumar Singh Conducts Surprise Inspection at Block Office

अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की और राजस्व पदाधिकारी से विभिन्न जानकारी प्राप्त की। डीएम ने जनता दरबार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 18 May 2025 04:19 AM
share Share
Follow Us on
अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

टेटियाबंबर। शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम मे डीएम ने कार्यालय की संचिका सहित विभिन्न प्रकार के दस्तावेज का अवलोकन करते हुए अवश्य निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व पदाधिकारी से दाखिल खारिज, परिमार्जन, म्यूटेशन सहित अन्य की जानकारी प्राप्त की। जनता दरबार में आए शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर एडीएम, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार ,कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।