Inauguration of Sports Ground in Madhodih School Promotes Physical and Mental Development मध्य विद्यालय माधोडीह की नवनिर्मित खेल मैदान का हुआ उद्घाटन, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsInauguration of Sports Ground in Madhodih School Promotes Physical and Mental Development

मध्य विद्यालय माधोडीह की नवनिर्मित खेल मैदान का हुआ उद्घाटन

तारापुर के बेलाडीह ग्राम पंचायत में मध्य विद्यालय माधोडीह के खेल मैदान का उद्घाटन मुखिया साजन कुमार सिंह ने किया। उन्होंने खेल को शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक बताया। प्रधानाचार्य निरंजन कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 15 June 2025 02:56 AM
share Share
Follow Us on
मध्य विद्यालय माधोडीह की नवनिर्मित खेल मैदान का हुआ उद्घाटन

तारापुर, निज संवाददाता। बेलाडीह ग्राम पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय माधोडीह, गनैली में शनिवार को मनरेगा से निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन पंचायत के मुखिया साजन कुमार सिंह ने किया। मुखिया ने कहा, कि खेल न केवल शरीर को स्फूर्तिवान बनाता है, बल्कि यह मानसिक विकास में भी सहायक होता है। यह खेल मैदान हमारे स्कूली बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा, जहां वे अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ अपना विकास कर सकेंगे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि अब हमारे विद्यालय के बच्चों को खेल के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी रूचि विकसित होगी।

इस मौके पर रोजगार सेवक रजनीश कुमार, वार्ड सदस्य पंकज पासवान, सुनील गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, कपिल दास, अनिल कुमार यादव, ग्राम कचहरी सचिव नंदकिशोर यादव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।