Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger University Extends Enrollment Dates for Bachelor Semester-3 2022-25
डिग्री सेमेस्टर -3 में 30 मई तक कराएं नामांकन
मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-3, शैक्षणिक सत्र-2022-25 में नामांकन की तिथि 26.5.25 से 30.5.25 तक बढ़ा दी है। डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन के अनुसार, यह नामांकन स्नातक सेमेस्टर-2 के उत्तीर्ण...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 29 May 2025 04:47 AM

मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-3, शैक्षणिक सत्र-2022-25 में नामांकन की तिथि बढ़ा दी है। मुंविवि के डीएसडब्ल्यू प्रो देवराज सुमन ने बताया कि अब स्नातक सेमेस्टर-3, शैक्षणिक सत्र-2022-25 में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 26.5.25 से 30.5.25 तक नामांकन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर -3 में नामांकन, स्नातक सेमेस्टर-2 शैक्षणिक सत्र-2022-25 के उत्तीर्ण तथा प्रमोटेड विद्यार्थियों के अलावा शैक्षणिक सत्र-2021-24 , 2020-23 तथा 2019-22 के छात्र- छात्राओं स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन करा सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।