Murder of Retired Railway Worker in Bariyarpur Son Accuses Two Youths रिटायर रेलकर्मी की हत्या में दो नामजद, एक गिरफ्तार, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMurder of Retired Railway Worker in Bariyarpur Son Accuses Two Youths

रिटायर रेलकर्मी की हत्या में दो नामजद, एक गिरफ्तार

बरियारपर, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बस्ती गांव निवासी रिटायर रेलकर्मी बरियारपर, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के ब

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 1 June 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
 रिटायर रेलकर्मी की हत्या में दो नामजद, एक गिरफ्तार

बरियारपर, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बस्ती गांव निवासी रिटायर रेलकर्मी रसिकलाल मंडल की हत्या मामले में मृतक के पुत्र सोनू कुमार ने विजय सहनी तथा मेंहदी सहनी को नमाजद किया है। पुलिस ने एक नामजद विजय सहनी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पुत्र सोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को बरियारपुर बस्ती स्थित आवास के दरवाजा पर उनका पिता रसिक लाल मंडल बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे दिन में गांव के ही युवक विजय सहनी पिता मेंहदी सहनी आए और मेरे पिता से गाली गलौज और मारपीट करने लगा।

मारपीट के क्रम में उनके पिता का गले का सोने का चैन भी छीन लिया। इसके बाद मेंहदी सहनी ने हाथ में फरसा लेकर जान मारने की नियत से मारपीट करने लगा। जिससे उनके पिता रसिकलाल मंडल की मौत हो गयी। --------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।