New Bus Service Launched from Munger to Purnia Timetable Released 8 जून से शुरू होगा पूर्णिया-मुंगेर बस का संचालन, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsNew Bus Service Launched from Munger to Purnia Timetable Released

8 जून से शुरू होगा पूर्णिया-मुंगेर बस का संचालन

मुंगेर से पूर्णिया के बीच नई बस सेवा शुरू की गई है। यह बस 8 जून से नियमित रूप से चलेगी। बस पूर्णिया से मुंगेर के लिए विभिन्न पड़ावों पर रुकेगी और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेगी। यह सेवा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 6 June 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
8 जून से शुरू होगा पूर्णिया-मुंगेर बस का संचालन

मुंगेर, एक संवाददाता। राज्य परिवहन प्राधिकार, बिहार पटना द्वारा बस संख्या बीआर10पीसी 2507 को मुंगेर से पूर्णिया होते हुए वापसी मार्ग पर रविवार, 8 जून से नियमित रूप से संचालित करने की अनुमति दी गई है। इसकी विस्तृत समय-सारणी हाल ही में जारी की गई है। बस पूर्णिया से प्रस्थान कर क्रमशः गेराबाड़ी (13:50 बजे), कुर्सेला (14:25 बजे), नवगछिया (15:00 बजे), भागलपुर (16:05 बजे), सुलतानगंज (17:20 बजे) होते हुए बड़ियारपुर (18:00 बजे) पहुंचेगी और अंततः मुंगेर में 18:45 बजे रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन सुबह 5:40 बजे मुंगेर से वापसी यात्रा आरंभ होगी, जो उसी मार्ग से होकर पूर्णिया में 11:15 बजे समाप्त होगी।

सभी मुख्य पड़ावों पर यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित समय के अनुसार ठहराव दिया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मुंगेर प्रतिष्ठन के अधीक्षक विजय यादव ने कहा कि, इस मार्ग के संचालन से पूर्णिया, मुंगेर और मार्ग के अन्य प्रमुख शहरों के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। यह नई सेवा यात्रियों को सुविधाजनक, समयबद्ध और भरोसेमंद यात्रा विकल्प प्रदान करेगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।