Police Seize Two DJs for Loud Noise Complaint in Tarapur मुंगेर : तेज आवाज में बजाने पर दो डीजे जब्त, जुर्माना, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsPolice Seize Two DJs for Loud Noise Complaint in Tarapur

मुंगेर : तेज आवाज में बजाने पर दो डीजे जब्त, जुर्माना

तारापुर में शुक्रवार रात पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर कार्रवाई की। उर्दू चौक के पास दो डीजे जब्त किए गए। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीजे संचालकों ने मना करने पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 8 June 2025 01:19 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर : तेज आवाज में बजाने पर दो डीजे जब्त, जुर्माना

तारापुर, निज संवाददाता। शुक्रवार की देर रात रात तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो डीजे जब्त किया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रात्रि करीब 2.30 बजे उर्दू चौक के समीप दो डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर 112 गश्ती टीम के पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और तेज आवाज में डीजे बजता पाया। डीजे संचालकों ने मना करने पर झगड़े पर आमादा होने की भी कोशिश की। मौके पर ही दोनों डीजे को जब्त कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त किए गए डीजे पर जुर्माना लगाने के लिए एसडीओ तारापुर को लिखा गया है।

इधर एसडीओ ने दोनों डीजे संचालकों पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।