RJD Election Bipin Khirhari Re-elected as Block President in Khargapur पांचवीं बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने विपिन खिरहरी, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsRJD Election Bipin Khirhari Re-elected as Block President in Khargapur

पांचवीं बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने विपिन खिरहरी

राष्ट्रीय जनता दल के हवेली खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को हुआ, जिसमें विपिन खिरहरी को लगातार पांचवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई, और सभी पंचायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 5 June 2025 03:52 AM
share Share
Follow Us on
पांचवीं बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने विपिन खिरहरी

हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के हवेली खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष का संगठनात्मक चुनाव बुधवार को ब्लॉक दुर्गा स्थान प्रांगण में हुआ। चुनाव में विपिन खिरहरी को लगातार पांचवीं बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश रमन उर्फ राजू ने सभी पंचायत अध्यक्षों और डेलीगेट्स की उपस्थिति में चुनाव कराया। नामांकन के लिए सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों से नाम मांगा गया। किसी ने भी नामांकन नहीं दिया। इसके बाद केदार यादव ने वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी के नाम का प्रस्ताव रखा। सभी ने एकमत होकर समर्थन दिया। इसके बाद राजेश रमन ने उन्हें 2025 से 2028 तक के लिए निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया।

चुनाव संचालन मुंगेर जिला प्रवक्ता अभिमन्यु कुमार यादव ने किया। मौके पर गोपाल कापरी, देवन भूषण यादव, मोहम्मद तस्लीमुद्दीन, दिवाकांत दिवाकर, रंजीत यादव, प्रकाश कापड़ी, हरेनंदू गुप्ता, प्रमोद यादव, अनिल कुमार सोरेन, सन्यासी जी, चंदन शाह, दिलीप यादव, निरंजन यादव, पीतांबर यादव, कमली जी, उपेंद्र यादव, पवन यादव, कुणाल सिंह, रवि, शंकर, अमितेश रंजन, अंकित आनंद, गौतम यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।