Triumphant Tiranga Rally in Jamalpur Celebrates Army s Operation Sindoor Success हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठी लौहनगरी, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTriumphant Tiranga Rally in Jamalpur Celebrates Army s Operation Sindoor Success

हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठी लौहनगरी

जमालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। जुलूस का नेतृत्व भाजपा नेताओं ने किया और विधायक प्रणब कुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ सेना की ताकत की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 19 May 2025 01:44 AM
share Share
Follow Us on
हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठी लौहनगरी

जमालपुर। निज प्रतिनिधि भारतीय सेना के सम्मान सह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में तिरंगा यात्रा जुलूस निकाला। तथा हाथों में तिरंगा लिए हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों से शहर को गूंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जमालपुर पश्चिम के नगर अध्यक्ष शंकर कुमार सिंह, पूर्वी के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भुट्टो, जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष मनीष दयाल गोस्वामी तथा धरहरा के चंद्रचूढ़ साक्षी ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विधायक प्रणब कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पोद्दार और करनल अरुण सिंह थे।

तिरंगा यात्रा जुलूस बादलदास ठाकुरबाड़ी से निकला, तथा भारत माता चौक, जनता मोड़, सदर फांड़ी, सदर बाजार, बराट चौक, अवंतिका मोड़ होते हुए जुबलीवेल चौक पहुंचा, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। विधायक ने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता यह प्रमाणित करता है कि अब पाकिस्तान और पाकिस्तानी आतंकी आंख नहीं दिखाएगा। अब दिखाया तो उनकी गोली का जवाब गोला से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे सरहद पर जवानों का हौसला बुलंद है। हमारे सेना ने पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब देकर उनके घर में घुसकर सबक सिखाया है। इसपर देशवासियों को गर्व है। इधर, देशभक्ति गीतों पर तिरंगा जुलूस यात्रा में शहरवासियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, तथा जवानों को सलामी दी। मौके पर ओम जय कुमार, नवीन कुमार, शुभम कुमार, चंदन शर्मा, अमन कुमार, शुभम, भोला, विकास कुमार, संजय कुमार, गोपाल कुमार, राजू कुमार, बजरंगी, सुधांशु कुमार, रितेश कुमार, रितेश चंद्रपाल, आदित्य कुमार, छोटू साव, राजीव नायक सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।