17-Year-Old Girl Kidnapped in Bochaha Family Accuses Local Residents किशोरी का अपहरण, पांच लोगों पर केस, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur News17-Year-Old Girl Kidnapped in Bochaha Family Accuses Local Residents

किशोरी का अपहरण, पांच लोगों पर केस

बोचहां के गरहां थाना क्षेत्र में 17 साल की किशोरी का अपहरण हुआ। किशोरी के नाना ने चार लोगों पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन विवाद के चलते नतिनी का अपहरण किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 12 June 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी का अपहरण, पांच लोगों पर केस

बोचहां। गरहां थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 साल की किशोरी का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर किशोरी के नाना ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें रवि कुमार, नितेश कुमार बैद्यनाथ साहनी, वीरेंद्र साहनी एवं विपिन सहनी को आरोपित किया है। किशोरी के नाना ने पुलिस को बताया कि बेटी मायके में रहती है। 10 जून की रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। 11 जून की सुबह जगने पर पता चला कि नतिनी गायब है। बताया कि बैद्यनाथ साहनी से जमीन विवाद चल रहा है, इसी खुन्नस में नतिनी का अपहरण कर लिया है।

थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।