किसानों से सीधा संवाद कर रहे कृषि वैज्ञानिक
मुजफ्फरपुर में कृषि विज्ञान केंद्र तुर्की के वैज्ञानिक किसानों को सरकारी योजनाओं और खरीफ फसलों की जानकारी दे रहे हैं। 29 मई से 12 जून तक चलने वाले कृषि संकल्प अभियान के तहत छह गांवों में गोष्ठियाँ...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र तुर्की के वैज्ञानिक कृषकों से सीधा संवाद कर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं एवं खरीफ फसलों की जानकारी दे रहे हैं। 29 मई से 12 जून तक चलने वाले कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रत्येक दिन कृषि वैज्ञानिक छह गांवों में किसान गोष्ठी कर रहे हैं। केवीके तुर्की के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मोतीलाल मीणा ने बताया कि किसानों को बता रहे हैं कि कैसे उन्नत तरीके खरीफ फसल को उगाया जाये। सोमवार को हुई किसान गोष्ठी में लगभग 675 किसानों ने भाग लिया। केवीके तुर्की के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई तथा किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, श्री अन्न की उन्नत तकनीकियों की जानकारी उपलब्ध कराई।
उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा हैं, जिसमें दो हजार वैज्ञानिकों के दल किसानों के द्वार पर जाकर उन्हें उन्नत कृषि तकनीक से अवगत करा रहे हैं। इस अभियान में लगभग 1.5 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।