Muzaffarpur Municipal Workers Union to Begin Indefinite Strike Over Wage Issues आज निगम में कर्मियों का प्रदर्शन, कल जन प्रतिनिधियों के घर देंगे दस्तक, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Municipal Workers Union to Begin Indefinite Strike Over Wage Issues

आज निगम में कर्मियों का प्रदर्शन, कल जन प्रतिनिधियों के घर देंगे दस्तक

मुजफ्फरपुर में नगर निगम के कर्मचारी अपने वेतन और अन्य मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। पहले दिन धरना-प्रदर्शन होगा, इसके बाद जन प्रतिनिधियों के घर जाकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 5 June 2025 05:07 AM
share Share
Follow Us on
आज निगम में कर्मियों का प्रदर्शन, कल जन प्रतिनिधियों के घर देंगे दस्तक

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर विकास विभाग व निगम की पहल के बावजूद निगमकर्मी आंदोलन पर अडिग हैं। नगर निगम कामगार यूनियन व नगर निगम कर्मचारी संघ के संयुक्त मोर्चा ने कहा कि गुरुवार से आंदोलन की शुरुआत होगी। पहले दिन निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन होगा। शुक्रवार को धरना के अलावा जन प्रतिनिधियों के घर पर दस्तक देते हुए कर्मियों की समस्याएं बताई जाएंगी। शनिवार से काम छोड़ सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मोर्चा के अध्यक्ष अशोक राय व मंत्री सतेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सिर्फ वेतन निर्धारण से काम नहीं चलेगा, भुगतान भी करना होगा। आठ महीने तक बंद पारिवारिक पेंशन की राशि कौन देगा? निगम कार्यालय में 25 के बदले 68 आउसोर्सिंग कर्मियों को रखे जाने की जांच होनी चाहिए।

सातवें वेतनमान का भुगतान, 50 रुपए वृद्धि व अन्य मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर, बिहार लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।