Accident During Shuttering Removal Injures Workers in Jewar All Released After First Aid छत का हिस्सा गिरने से तीन घायल , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsAccident During Shuttering Removal Injures Workers in Jewar All Released After First Aid

छत का हिस्सा गिरने से तीन घायल

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग हटाते समय हादसा हुआ। छत का एक हिस्सा गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 6 June 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
छत का हिस्सा गिरने से तीन घायल

जेवर क्षेत्र में शटरिंग हटाते समय हादसा हुआ मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिली ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के मुकीमपुर सिवारा गांव में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग हटाते समय हादसा हो गया। छत का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दयानतपुर बंबा रोड मुकीमपुर सिवारा गांव के पास भूरा सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस के मुताबिक करीब पांच दिन पहले मकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर डाला गया था।

शुक्रवार को तीन मजदूर मकान पर पहुंचे और वहां लगी शटरिंग को निकालने लगे। शटरिंग निकालते समय छत का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में अमन, सिराजुद्दीन और अजरुद्दीन निवासीगण नगला जाहनू घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को तुरंत नजदीक के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस घटना में मजदूरों को हल्की-फुलकी चोट आई थी। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।