घर-घर जाकर केन्द्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें
Gorakhpur News - गोरखपुर में भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यशाला आयोजित की। प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को...

गोरखपुर। भाजपा महानगर कार्यालय बेनीगंज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रम को लेकर महानगर स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सलिल विश्नोई ने कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर 9 से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 13, 14, 15 जून को विशेष जनसंपर्क यात्राएं मंडल स्तर पर निकली जाएगी। संचालन महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने किया।
इस दौरान अभियान संयोजक महानगर वीरेंद्र नाथ पांडेय, सह संयोजक निखिल मोटानी, मनोज अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।