Shri Ram Katha Begins in Noida with Grand Kalash Yatra Celebration कलशयात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsShri Ram Katha Begins in Noida with Grand Kalash Yatra Celebration

कलशयात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर - 93 स्थित सुपर एमआईजी के शिव मंदिर में शुक्रवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 6 June 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
कलशयात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर - 93 स्थित सुपर एमआईजी के शिव मंदिर में शुक्रवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पहले बड़ी संख्या में महिलाओं ने सर पर कलश रख यात्रा निकाली। यात्रा में बैंड बाजे एवं ढोल नगाड़ो के साथ पूरे सेक्टर में कलश यात्रा निकाली गई। बैड बाजों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा सेक्टर 93 सुपर एमआईजी में घूमती हुई कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान जगह फूलों से कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द महाराज ने राम कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि जन्म जन्मांतर के पुण्यों के अभ्युदय होने पर हमें राम कथा रूपी अमृत पान करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवेश चौहान ने बताया कि श्रीराम कथा नित्य 5 से 9 बजे तक होगी। वही, 7 जून को नारद मोह, श्रीराम जन्म, अहिल्या उद्धार आदि कथाओं का वर्णन किया जाएगा। इस दौरान मार्कंडेय मिश्रा, देवमणि शुक्ला, संजय पांडे, गोरे लाल, रवि राघव, हरी सिंह और अंगद तोमर उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।