Attack Over Old Grudge Two Arrested in Gaya Ghat Incident पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, दो गिरफ्तार, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsAttack Over Old Grudge Two Arrested in Gaya Ghat Incident

पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, दो गिरफ्तार

गायघाट में एसएफसी गोदाम परिसर में पुरानी रंजिश के चलते मिंटू सहनी की पिटाई की गई। पुलिस ने मुकेश सहनी और चंदन सहनी को गिरफ्तार किया। मिंटू ने एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें सात लोगों को नामजद किया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 14 June 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, दो गिरफ्तार

गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर मिंटू सहनी (25) की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकेश सहनी और चंदन सहनी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर उसने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गायघाट निवासी नागेंद्र सहनी के पुत्र मुकेश सहनी व चंदन सहनी समेत सात को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने जबरन पकड़ कर गोदाम परिसर में बेरहमी से पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।