संविधान और लोकतंत्र को बचाना होगा : कृष्णमोहन
औराई के हलीमपुर स्थित एपीजे आईटीआई में भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन हुआ। जिला सचिव कृष्णमोहन ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की जिम्मेदारी जनता पर डाली। आफताब आलम ने भूमिहीनों के अधिकारों पर हमले की...

औराई। हलीमपुर स्थित एपीजे आईटीआई परिसर के रामवृक्ष बेनीपुरी सभागार में शनिवार को भाकपा माले का औराई-कटरा प्रखंड सम्मेलन हुआ। जिला सचिव कामरेड कृष्णमोहन ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेवारी अब जनता के कंधों पर है। कामरेड रामनंदन पासवान ने कहा कि औराई संघर्ष की धरती है। आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य आफताब आलम ने कहा कि भूमिहीन दलित-गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उनके संवैधानिक अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। सर्वसम्मति से कामरेड मनोज कुमार यादव को 13 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का सचिव चुना गया। इस मौके पर एडवोकेट मुकेश पासवान आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।