Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsGroundbreaking Ceremony for Shani Dev Temple in Barkagaon Boosts Religious Faith
बड़कागांव में शनिदेव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन
मड़वन के बड़कागांव में शनिदेव मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था को नया बल देगा। शनिदेव न्याय के प्रतीक हैं...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 14 June 2025 08:52 PM

मड़वन। बड़कागांव में शनिवार को शनिदेव मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम तिवारी ने बताया कि मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक आस्था को नया बल मिलेगा। मंदिर का निर्माण बड़कागांव स्थित दुर्गा पुस्तकालय एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शनिदेव न्याय के प्रतीक हैं और समाज में संतुलन तथा सद्भाव बनाए रखने में उनकी आराधना का विशेष महत्व है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।