शाहपुर मरीचा में आग से चार घर जले
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र की शाहपुर मरीचा पंचायत में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। चार परिवारों के घर जल गए, जिसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ। सरपंच ने अग्नि पीड़ितों को तुरंत सहायता राशि...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 14 June 2025 01:17 AM

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र की शाहपुर मरीचा पंचायत के वार्ड नौ में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई। चार परिवारों के घर जल गए। सरपंच रामनरेश पासवान ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद सकरा की फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में शंकर पासवान, देवेंद्र पासवान, नागेंद्र पासवान और सुरेंद्र पासवान के घर जल गए। कपड़े, जमीन के दस्तावेज, बर्तन और अनाज समेत लाखों से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सरपंच ने कुढ़नी सीओ से अग्नि पीड़ितों को तत्काल सहायता राशि देने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।